बेस्ट फ्रेंड 11 शायरी

 1. ना कोई Ex है,

 ना कोई Next है,

 ज़िन्दगी जीता हूं शान से

 क्योंकि मेरे लिए तो मेरे दोस्त ही बेस्ट है।



2. दोस्ती का सफर इतना सुहाना होता है,

 जिंदगी बहुत से रंगों से भरी होती है,

 कोई सफ़र तो कोई मंज़िल होती है,

 लेकिन दोस्ती का सफ़र

 हमेशा यादगार होता है.



3. यादों के भंवर में एक पल हमारा हो,

 खिलते चमन में एक गुल हमारा हो,

 जब याद करें आप अपने दोस्तों को,

 उन नामों में बस एक नाम हमारा हो.



4. जब कोई ख्याल दिल से टकराता है,

 दिल न चाहकर भी खामोश रह जाता है,

 कोई सब कुछ कहकर दोस्ती जताता है,

 कोई कुछ न कहकर दोस्ती निभाता है ।



5. कोई दौलत पर नाज़ करते हैं,

 कोई शोहरत पर नाज़ करते हैं,

 जिसके साथ आप जैसा दोस्त हो,

 वो अपनी किस्मत पर नाज़ करते हैं.



6. हर पल की दोस्ती का इरादा है आपसे,

 अपनापन ही कुछ ज्यादा है आपसे,

 साथ रहेंगे आपके उम्र भर के लिए,

 हमेशा दोस्ती निभाएंगे वादा है आपसे.



7. सच्चे दोस्तो को

 सुख दुख की पहचान होती है,

 तभी तो जमाने में

 दोस्ती महान होती है।



8. मजिलों से अपनी डर ना जाना,

 रास्ते की परेशानियों से टूट ना जाना

 जब भी जरुरत हो जिंदगी में किसी अपने की,

 एक दोस्त भी है तेरा ये भूल न जाना !



9. दोस्ती की हसीं मिठास

 जब साथ होती है,

 तो ज़िन्दगी के हर संघर्ष से

 हम आसान होते हैं।



10. जो आसानी से मिले वो हैं.. धोखा

 जो दिल से मिले वो हैं …प्यार

 जो मुश्किल से मिले वो हैं …इज्ज़त

 मगर जो नसीब से मिले

 वो हैं …दोस्त ।



11. जब दोस्ती सच्ची और मजबूत होती है,

 तो उसे जताने की जरूरत नही होती है,

 चाहे दोस्त कितना भी दूर चला जाये,

 उसे पास लाने की जरूरत नही होती है !

Comments

Popular posts from this blog

मासूम पर 13 शायरी