दिल की दूरिया 15 शायरी
1. कैसे अजीब लोग बसते हैं
तेरे शहर में,
शौक ए दोस्ती भी रखते हैं
और याद भी नहीं करते|
2. अगर छोड़ दूँ कलम तो…..
तेरी यादें मर जायेँगी…!!
और अगर छोड़ दूँ तेरी यादों को
तो मैं मर जाऊँगा
3. हो जाओ गर तनहा कभी
तो मेरा नाम याद रखना,
मुझे याद हैं सितम तेरे,
तू मेरा प्यार याद रखना|
4. देर लगेगी मगर सही होगा…!
हमें जो चाहिए वही होगा…!
दिन बुरे है.., ज़िंदगी नहीं .
5. तझे भूलना तो चाहा
लेकिन भुला ना पाये,
जितना भुलाना चाहा
तुम उतना याद आये|
6. होती नहीं है मोहब्बत सूरत से,
मोहब्बत तो दिल से होती है,
सूरत उनकी खुद-ब-खुद लगती है प्यारी,
कदर जिनकी दिल में होती है
7. शायरी तो बस एक बहाना है,
इरादा तो बस तुम्हारा एक पल चुराना है,
तुम मुझे याद करो या ना करो,
मुझे तो बस तुम्हारे खयालो में आना है
8. अब भी हसीन सपने आँखों में पल रहे हैं,
पलकें हैं बंद फिर भी आँसू निकल रहे हैं,
नींदें कहाँ से आएँ बिस्तर पे करवटें ही,
वहाँ तुम बदल रहे हो यहाँ हम बदल रहे हैं
9. कुछ तो बात है
तेरी फितरत में ऐ दोस्त,
वरना तुझ को याद करने की
खता हम बार-बार न करते!
10. जिन फूलों को संवारा था
हमने अपनी मोहब्बत से,!
हुए खुशबू के काबिल तो
बस गैरों के लिए महके।
11. तेरे बिना तो
सिर्फ साँसे चलती हैं
ज़िन्दगी तो वो
होती है जब तू
पास होती है
12. फिज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता ज़ाम हो तुम,
सीने में छुपाये फिरते है हम यादें तुम्हारी,
इसलिये मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम
13. होती है हर सुबह तेरी याद के साथ,
तेरी इन्तजार में शाम गुजर जाती है,
होगी कल मुलाकात तुझसे,
इसी आस में रात गुजर जाती है
14. तेरी जरूरत, तेरा इंतजार
और ये तन्हा आलम,
थक कर मुस्कुरा देती हूँ,
मैं जब रो नहीं पाती हूँ !!
15. कुछ कर अब मेरा भी
इलाज ऐ हकीम-ए-मुहब्बत,
हर रात वो याद आता है
और मुझसे सोया नहीं जाता
Comments
Post a Comment